सीबीआई की टीम फिर विवि पहुंची
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में हुए नियुक्ति घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई की एक टीम एक बार फिर विश्वविद्यालय पहुंच गई है। टीम ने विश्वविद्यालय के मेन ऑफिस सहित लाइब्रेरी में जांच-पड़ताल की। बताया गया है कि टीम सुपर कंप्यूटर सहित ई-लाइब्रेरी के लिए खरीदे गए 200 कंप्यूटर संबंधी मामले की जांच में आई हुई है। इस मामले में सीबीआई टीम पहले भी जांच के लिए चुकी है। पीई भी दर्ज की है।