- Hindi News
- आज ऊर्जा मंत्री से मिलेंगे बिजली कर्मचारी
आज ऊर्जा मंत्री से मिलेंगे बिजली कर्मचारी
सागर | प्रदेशके ऊर्जा मंत्री एवं विभाग के ऊर्जा सचिव राजेन्द्र शुक्ला से मंगलवार को मप्र बिजली कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल में मुलाकात करेगा। मंडल मंत्री शुक्ला से 11 सूत्रीय मांगों सहित समस्याओं पर चर्चा करेगा। संघ के प्रांताध्यक्ष किशोरी लाल रायकवार ने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ पैटर्न पर एमपी में तृतीय उच्च वेतनमान स्वीकृत करने की मांग प्रमुख है।