- Hindi News
- 15 तक सुधारे जा सकते हैं हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं के ऑनलाइन प्रवेश पत्र
15 तक सुधारे जा सकते हैं हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं के ऑनलाइन प्रवेश-पत्र
सागर | माध्यमिकशिक्षा मंडल द्वारा संचालित सत्र 2014-15 की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं के ऑनलाइन प्रवेश-पत्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी अपने परीक्षा आवेदन-पत्र के एप्लीकेशन आईडी के आधार पर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्राें में विषय, माध्यम, नाम, माता-पिता के नाम, फोटो एवं जन्मतिथि की त्रुटि परिलक्षित होने पर कियोस्क के माध्यम से ही त्रुटि सुधार की सुविधा की तारीख अब बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। पूर्व में यह तारीख 1 फरवरी निर्धारित की गई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय अधिकारी संजय रायकवार ने बताया कि कतिपय संस्था एवं छात्र संशोधन करने से वंचित रह गए हैं। इसी कारण तिथि बढ़ाई गई है।