नेशनल लोक अदालत 14 फरवरी को
सागर | राष्ट्रीयएवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचपी सिंह एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 14 फरवरी को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत में केवल बैंक वसूली, एवं एन आई एक्ट की धारा 138 के तहत चेक बाउंस संबंधी प्रकरणों का राजीनामा कर निराकरण किया जाएगा।