बच्चों को आज खिलाएंगे कृमि नाशक दवा
सागर | राष्ट्रीयकृमि नाशक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले भर में 5 वर्ष से 19 साल के लड़कों को पेट के कृमि (कीड़े) मारने की दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत कलेक्टर अशोककुमार सिंह औपचारिक रूप से शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि में सुबह 11 बजे करेंगे। सीएमएचओ डॉ. एजी विंचुरकर के अनुसार ये अभियान दो स्तर पर चलेगा।