पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नल में पानी ही नहीं आता, कनेक्शन काट दें

नल में पानी ही नहीं आता, कनेक्शन काट दें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नल में पिछले पांच वर्षों से पानी नहीं आने की शिकायत करके थक चुकी गौर नगर निवासी सुनीता सेन ने अपना नल कनेक्शन कटवाने के साथ ही पूरा टैक्स भी माफ करने कमिश्नर को आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि जिस तरह मेरे दो पड़ोसियों शीतल व कम्मोद ने पानी न आने के कारण नल कनेक्शन कटवा दिए हैं। उसी तरह मेरा नल कनेक्शन भी अलग करा दें। इसके अलावा जलकर (टैक्स) की 11हजार 290 की पूरी राशि माफ कर दें।

क्योंकि नल में 2011 से अब तक एक दिन पर्याप्त पानी नहीं आया है। अागे भी पानी मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए पिछले 5 वर्ष का टैक्स चुकाने कोई औचित्य नहीं है। सुनीता सेन ने बताया पिछले पांच वर्षों में नल से पानी नहीं आने को लेकर मैं और मेरे पति अनिरुद्ध सेन 18 शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन कमिश्नर, कलेक्टर से लेकर निगम आयुक्त तक ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

कब किससे शिकायत की
Á21 फरवरी 2011 को पहली शिकायत नगर निगम आयुक्त से की।

Á15 मार्च 2011 को दूसरी शिकायत भी कलेक्टर के जरिए नगर निगम आयुक्त से की।

Á5 जुलाई 2011 को तीसरी शिकायत सीधे कलेक्टर से की थी।

Á24 अप्रैल 2012 को नगर निगम आयुक्त से की।

Á11 मई 2012 को नरयावली विधायक के अलावा निगम आयुक्त से शिकायत की।

17 मई 2012 को फिर निगम आयुक्त से शिकायत की गई
शिकायत का सिलसिला 5 मार्च 2013 जन सुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंचा। लेकिन हुआ कुछ नहीं। इसके बाद 22 अगस्त 2013 को जन शिकायत निवारण में शिकायत की। 3.6.14 को कलेक्टर जन सुनवाई, इसी दिन कमिश्नर जन सुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद चार शिकायतें सीएम हेल्प लाइन में की। नतीजा सिफर रहा। शिकायती आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई इस कारण नल कनेक्शन कटवाने का फैसला लेना पड़ा

खबरें और भी हैं...