पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक कप के विजेताअों को समारोह में बांटे गए पुरस्कार

विधायक कप के विजेताअों को समारोह में बांटे गए पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल गतिविधियों के व्यापक प्रचार प्रसार एवं खेलों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से इस वित्तीय वर्ष से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप का आयोजन किया किया गया। विधायक शैलेंद्र जैन, द्वारा दिए गए अनुमोदन के बाद बीते दिनों खेल परिसर सागर में विधायक कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक जैन की उपस्थिति में सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, महापौर अभय दरे, नगर अध्यक्ष राजबहादुर सिंह की मौजूदगी में खेल परिसर सागर में निर्मित होने वाले मलखंब एरीना निर्माण कार्य लागत 11.90लाख, वाहन पार्किंग निर्माण कार्य 6.17लाख, खेल परिसर की आरसीसी नाली निर्माण 7.85लाख और खेल परिसर के नवीन स्टोर रूम के निर्माण कार्य लागत 17.26 लाख का लोकार्पण किया गया। विधायक कप प्रतियोगिता में सागर विधानसभा क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम फ्रेंड्स क्लब, द्वितीय टाइटन क्लब, तृतीय-10वी वाहिनी सागर रही। प्रतियोगिता का समापन विधायक जैन और एसपी सचिन अतुलकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। टीमों को क्रमशः प्रथम स्थान- राशि रू. 21000, द्वितीय स्थान 11000 और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 5100 रुपए की सम्मान राशि दी गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समस्त टीम के प्रतिभागियों को विधायक जैन द्वारा टी-शर्ट एवं निर्णायकों को ट्रेकशूट वितरित किये गए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सागर द्वारा विजेता टीमों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।

खबरें और भी हैं...