पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम हाउस बताएगा कि कब हो झील महोत्सव

सीएम हाउस बताएगा कि कब हो झील महोत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री आना चाहते हैं इसलिए कार्यक्रम में बदलाव

महापौरइंजीनियर अभय दरे के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान को झील महोत्सव में आने का न्यौता दिया है। वे इस आयोजन में सागर आने के काफी इच्छुक हैं। महोत्सव के संबंध में नए सिरे से कार्यक्रम घोषित होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने वल्लभ भवन में प्रदेश के 14 नगर निगमों के महापौरों से मुलाकात की। उन्होंने सफाई अभियान पर जोर देते हुए कहा है कि सफाई दिखनी भी चाहिए कि केवल कागजों पर यह अभियान चलाया जाए।

20 से 22 फरवरी तक होना था महोत्सव, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं पाते

सिटीरिपोर्टर | सागर

20से 22 फरवरी तक आयोजित हाेने वाले सागर झील महोत्सव की तारीख आगे बढ़ने जा रही है। दरअसल, इन्हीं तारीखों में विधानसभा सत्र होने के कारण मुख्यमंत्री अन्य अतिथियों का आना संभव नहीं हो पा रहा था। इसलिए कार्यक्रम में फेरबदल किया जा रहा है।

कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सीएम हाउस से कार्यक्रम के संबंध में जानकारी मांगी गई है। जल्द ही झील महोत्सव की नई तारीख तय होने की उम्मीद है। यहां बता दें कि झील में वाटर स्पोर्ट्स और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफार्मेंस के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी तय की गई थी।

भास्कर खास