हर जीत पर बजे ढोल, झूमे समर्थक
आर्ट्सएवं काॅमर्स काॅलेज के आसपास सोमवार को मेले सा माहौल रहा। जैसीनगर विकासखंड के पंच-सरपंचों की मतगणना के दौरान परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का दिनभर जमावड़ा रहा। दोपहर बाद परिणाम आते ही गुलाल उड़ी और ढाेल बजते रहे। अधिकांश पंचायतों के सरपंच और पंच पद के विजयी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ बारी-बारी से जुलूस के रूप में जाते देखे गए।
सोमवार को जिले के चार विकासखंडों खुरई, राहतगढ़, जैसीनगर एवं शाहगढ़ में पंच-सरपंच पदों के लिए मतगणना हुई। जैसीनगर विकासखंड की मतगणना सागर में बाकी विकासखंडों की मतगणना मुख्यालयों पर हुई। चारों विकासखंडों की मतगणना में 245 सरपंचों एवं 483 पंचों के भाग्य का फैसला हुअा। जैसीनगर विकासखंड के 62 सरपंचों और 110 पंचों के लिए सागर के आर्ट्स एवं काॅमर्स काॅलेज में दिन भर मतों की गिनती का काम चलता रहा। जैसे ही किसी प्रत्याशी की बढ़त होने की खबर बाहर आती उनके समर्थक खुशी से झूम उठते। मतगणना के दौरान यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए यातायात भी कुछ देर के लिए परिवर्तित कर दिया गया था। इसी तरह बाकी विकासखंड मुख्यालयों पर पंच-सरपंच पदों की दूसरे चरण के परिणाम आए। तीसरे चरण का मतदान 22 फरवरी को होगा।
सागर. आर्टएंड कॉमर्स कॉलेज में मतों की गिनती करते कर्मचारी।
सागर. आर्टएंड कॉमर्स कॉलेज में परिणाम जानने लगी ग्रामीणों की भीड़।