- Hindi News
- महापौर ने लिया समग्र के सर्वर का जायजा, ऑपरेटरों को दी हिदायत
महापौर ने लिया समग्र के सर्वर का जायजा, ऑपरेटरों को दी हिदायत
योजना शाखा के कर्मचारियों द्वारा समग्र आईडी बनाने में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई, चेतावनी दी
सिटीरिपोर्टर . सागर
महापौरइंजीनियर अभय दरे शनिवार को दोपहर में अचानक निगम की योजना शाखा पहुंचे। उन्होंने समग्र पोर्टल के सर्वर को लेकर मिल रही शिकायतों के संबंध में कम्प्यूटर ऑपरेटरों से पूछताछ की। उन्होंने पूछा कि लगातार यह समस्या क्यों बनी हुई है। ऑपरेटरों का कहना था कि अन्य जिलों में भी सर्वर को लेकर परेशानी रही है। जिससे आईडी नहीं बन पा रहे। महापौर को शिकायत मिली थी कि ऑपरेटर खुद ही सर्वर बंद कर देते हैं, जिस पर उन्होंने सर्वर का जायजा लिया। हालांकि जब वे यहां पहुंचे तब सर्वर पर आईडी बनाने का काम चल रहा था। महापौर ने आईडी बनाने, संशोधन, बैंक खाता से लिंक करने आदि काम में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि सर्वर को लेकर भोपाल में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इस समस्या को हल करेंगे। स्कूलों में बच्चों की आईडी मांगे जाने के कारण लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। संकुल स्तर पर स्कूलों से ही बच्चों की आईडी बनना थी। पूर्व में निगम ने अपनी आईडी भी स्कूलों को दी थीं। बच्चों से फाॅर्म भरवाए गए थे, लेकिन बाद में उनके आईडी नहीं बनाए गए। जिससे अभिभावक बेहद परेशान हैं।
8 महीने से पेंशन के लिए काट रहे चक्कर
समग्रआईडी बनने या फिर बैंक खाते से लिंक होने के कारण पिछले 8 महीने से कई लोग पेंशन के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनके खाते पहले पोस्ट ऑफिस में थे। जिला पंचायत से पेंशन उनके खातों में भेजी जा रही है।