पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब रोज 50 आवेदन रहे हैं लोन के लिए

अब रोज 50 आवेदन रहे हैं लोन के लिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खबर का असर

सागर. नगरनिगम की योजना शाखा में लोन के लिए आवेदकों की तादाद बढ़ गई है। अब रोज करीब 50 आवेदन पहुंच रहे हैं। योजना शाखा में पदस्थ कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले तीन दिनों से आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। यह दैनिक भास्कर की खबर का ही असर है। यहां बता दें कि 5 फरवरी के अंक में भास्कर ने 50 फीसदी सब्सिडी पर लोन लेने में रुचि नहीं शीर्षक से खबर छापी थी। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के हाथ ठेला, केश शिल्पी पथ विक्रेताओं को 50 फीसदी सब्सिडी पर लोन देने की योजना है। अब इन योजनाओं का टारगेट पूरा होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बीपीएल श्रेणी के लोगों के लिए 2 लाख तक के लोन भी आवेदन रहे हैं, लेकिन बैंक से केस स्वीकृत नहीं किए जा रहे। बैंक उद्योग विभाग की युवा स्वरोजगार योजना को ज्यादा तब्ज्जो दे रहे हैं। कारण यह है कि इस योजना में 7 फीसदी ब्याज देना हाेगा, जबकि सब्सिडी नहीं है। जबकि युवा स्वरोजगार योजना के तहत ब्याज दर भी कम है और लोन पर सब्सिडी भी है। जिससे बैंक अधिकारियों के पास सब्सिडी से लोन की किश्त जमा करने का विकल्प रहता है।