पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कें बन गईं गलियां, राहगीर परेशान

सड़कें बन गईं गलियां, राहगीर परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी सड़कों पर बढ़ता कब्जा और ट्रैफिक खतरनाक होता जा रहा है। नेशनल हाइवे क्रमांक 26 शहर के बीच से गुजरता है ऐसे में आए दिन ट्रैफिक जाम के अलावा हादसों की संख्या बढ़ रही है।

तहसील परिसर से परसा चौराहा, झंडा चौक, ललिता शास्त्री स्कूल, झंडा चौक से पठार, पुराना थाना, नगर पालिका के सामने, राहतगढ़ रोड, शिवाजी चौक, पुलिस थाना मोड़, सागर नाका के पास अतिक्रमण पसरा है जिससे सड़कें गलियों में तब्दील हो गई हैं। नया थाना मोड़ पर एक ढाबा संचालित हैं जिसके कारण अब तक दो दर्जन दुर्घनाएं हो चुकी हैं। परसा चौराहा पर मोड़ संकरा है जिससे गैस टैंकर, ट्रॉला मुड़ नहीं पाते हैं और जाम लगता है। शिवाजी मूर्ति, झंडा चौक के पास ठेलों की लंबी कतार रास्ता बंद करती है। जिससे लोग पैदल भी मुश्किल से निकल पाते हैं। परसा चैराहा से गुरुद्वारा रोड पर दिनभर लोहे का सामान उतरता है जिससे लोग कई बार टकरा चुके हैं।

हरसाल हटा कब्जा पर बेअसर रही कार्रवाई

राजस्वअमले, नपा अमले, पुलिस अमले ने हर साल अतिक्रमण हटाया यहां तक की मुख्य बाजार में पीली सरहद रेखा भी खींची फिर भी कब्जा बरकरार है। फल विक्रेता जोन, सब्जी विक्रेता जोन, ऑटो स्टैंड भी बनाए गए। लेकिन स्थाई दुकानदारों का अतिक्रमण रोकने एवं फुटपाथी दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने में प्रशासन नाकामयाब रहा। अतिक्रमण एक माह बाद जस का तस हो गया। भूसा ट्रॉलियों का दिन में प्रतिबंध वाला नियम भी एक माह ही चल सका। भारी वाहनों पर दिन में प्रतिबंध लगाने में प्रशासन सफल नहीं हुआ।

टोलटैक्स बचाने निकलते हैं भारी वाहन

नगरमें संकरा रोड होने के बाद भी बीना, सागर से आने वाले भारी वाहन गैस टेंकर, ट्रॉला, ट्रक, डंपर निकलते हैं। दरअसल मालथौन में टोल प्लाजा है जहां टैक्स लगता है। यह टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन बीना खुरई होते हुए सागर जाते हैं जबकि फोरलेन रोड से आसानी से निकला जा सकता है। एसडीएम सुरेश अग्रवाल का कहना है कि अभी पंचायत चुनावों संबंधी काम चल रहा है। उसके बाद नगर में अतिक्रमण हटाने, सब्जी, फल मार्केट व्यवस्थित करने के लिए रणनीति तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। बॉयपास का निर्माण हो जाने से ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी।

खुरई की मुख्य सड़कों पर बेतरतीब ट्रैफिक सैकड़ों लोगों को गले की फांस बना है। यहां कुछ इस तरह हालात रहते हैं।