सागर। सागर के राजेश पांडे शनिवार को जबलपुर में हुए स्टेट बार कौंसिल के चुनाव में प्रेसीडेंट चुने गए हैं। कौंसिल के इतिहास में पहली बार बुंदेलखंड को यह गौरव प्राप्त हुआ है। इस पद के लिए राजेश पांडे और ग्वालियर के जयप्रकाश मिश्रा के बीच कांटे का मुकाबला था। पांडे को 14 मत तथा मिश्रा को 11 मत मिले। चुनाव में 25 सदस्यों ने मतदान किया था।
पांडे की जीत की खबर सुनते ही सागर सहित बुंदेलखंड के वकीलों ने खुशी का इजहार किया। इसके पहले वे कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए थे। उनके सहयोगी रूपेश
सोनी ने बताया कि सोमवार को सागर आगमन पर रैली निकाली जाएगी।