पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों का कार्यकाल 10 तक, कलेक्टर ने पीएस को पत्र लिखा

पंचायतों का कार्यकाल 10 तक, कलेक्टर ने पीएस को पत्र लिखा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर |मकरोनिया नगर पालिका के चुनाव कब होंगे अभी यह तय नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी तरफ इसमें शामिल 5 पंचायतों का कार्यकाल 10 फरवरी को समाप्त हाेने जा रहा है। इसी संबंध में कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने पीएस नगरीय प्रशासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। कलेक्टर ने पत्र में लिखा है कि मकरोनिया नगर पालिका में शामिल मकरोनिया बुजुर्ग, गंभीरिया, रजाखेड़ी, बड़तूमा सेमराबाग पंचायत काे शामिल किया गया है। इन पंचायतों का पंचवर्षीय कार्यकाल 10 फरवरी को पूर्ण हो रहा है। मप्र नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 16 के अनुसार परिषद का गठन होने तक उसकी शक्तियों के प्रयोग और पंचायतों के संचालन के लिए समिति गठित करने की कार्रवाई की जाए। जल्द ही विभाग से इस संबंध में निर्देश जारी होने की संभावना है।

अप्रैलके बाद ही चुनाव की उम्मीद : जानकारोंके मुताबिक मकरोनिया नगर पालिका का चुनाव कार्यक्रम अप्रैल महीने के बाद ही जारी होने के अासार दिखाई दे रहे हैं। इस नई नगर पालिका के 18 वार्ड लगभग तय हो चुके हैं। इन वार्डों के नामकरण सीमांकन को लेकर आई आपत्तियों पर कलेक्टर अंतिम फैसला देंगे।