सागर। दीनदयाल नगर स्थित एसबीआई के एटीएम में तीन युवकों ने महिला से एटीएम कार्ड छीनने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर युवक कार में बैठकर भाग निकले। घटना शनिवार शाम करीब 6.30 बजे की है।
पुलिस के अनुसार दीनदयाल नगर में अंकुर स्कूल के पास रहने वाले महेंद्र परिहार की प|ी सुशीला रुपए निकालने एटीएम पहुंची। वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। एक युवक उनसे एटीएम मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद दो युवकों ने कार्ड छीनने का प्रयास किया तो सुशीला ने धक्का देकर उन्हें हटा दिया। बाद में महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद युवक भाग गए। मौके पर लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।