- Hindi News
- महापौर ने की सख्ती ठेेकेदारोंको फाइल देने पर लगाई रोक
महापौर ने की सख्ती ठेेकेदारोंको फाइल देने पर लगाई रोक
महापौरइंजीनियर अभय दरे ने ठेकेदारों को निगम की फाइल देने पर सख्ती से रोक लगा दी है। कुछ दिन पहले एक ठेकेदार उनके पास खुद फाइल लेकर भुगतान के लिए पहुंचा था। जिस पर उन्होंने इस व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यदि एक भी दस्तावेज गायब हो गया तो कौन इसका जिम्मेदार होगा। उन्होंने शनिवार को सभी विभागों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा कि संबंधित विभाग का कर्मचारी खुद मेरे पास फाइल लेकर आएगा। ठेकेदार या किसी अन्य व्यक्ति को फाइल नहीं दी जाएगी। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अपनेघर तक फाइलें ले जा रहे थे ठेकेदार
महापौरइंजीनियर दरे का कहना है कि यह जानकार आश्चर्य हुआ कि निगम की फाइलें ठेकेदार अपने घरों तक ले जा रहे थे। कोई निगम का यह महत्वपूर्ण रिकॉर्ड कैसे ले जा सकता है। इसलिए सख्ती से ठेकेदारों को निगम से फाइल ले जाने पर रोक लगाई गई है। इंजीनियरों को भी फाइल को संभालकर रखने के लिए कहा गया है।