पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएमसी में स्वाइन फ्लू के लिए अलग वार्ड

बीएमसी में स्वाइन फ्लू के लिए अलग वार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचालनालय के निर्देश पर बनाए गए वार्ड में 10 बिस्तर होंगे, टेमीफ्लू दवा की सीएमएचओ को डिमांड भेजी, वेंटीलेटर भी है

हैल्थरिपोर्टर . सागर

बुंदेलखंडमेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों को वेंटीलेटर की सुविधा मिल सकेगी। शनिवार को बीएमसी अस्पताल के द्वितीय तल पर 10 बिस्तर के साथ स्वाइन फ्लू वार्ड शुरू कर दिया है। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच उपचार की खास सुविधा नहीं थी। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड तो है लेकिन यहां वेंटीलेटर के अभाव में मरीजों को भोपाल या जबलपुर भेजने के निर्देश हैं।

मेडिकल कॉलेजों में भी वार्ड स्थापित करने जांच की सुविधा देने के निर्देश शुक्रवार को मप्र चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दिए थे।

शनिवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॅालेज में आनन-फानन में स्वाइन फ्लू वार्ड स्थापित किया गया। यहां पर एक साथ 10 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा दी गई है। मेडिकल कॉलेजों में स्वाइन फ्लू वार्डों की सचिवालय स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है।

वेंटीलेटरभी लगाया गया है : बीएमसीके स्वाइन फ्लू वार्ड में वेंटीलेटर भी लगवाए गए हैं। नर्सिंग स्टाफ को इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू वार्ड मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में काम करेगा। जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में अभी वेंटीलेटर सपोर्ट नहीं था। यहां स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के सुआब के सैंपल मेडिकल कॉलेज के जरिए जबलपुर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

स्वाइनफ्लू वार्ड खोल दिया है

संयुक्तसंचालक सह अधीक्षक डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि बीएमसी अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर स्वाइन फ्लू वार्ड खोला गया है। वेंटीलेटर भी लगवाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी एसके कुमरे इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने फोन पर जानकारी ली है। टेमीफ्लू दवा के लिए डिमांड भेज दी है।