- Hindi News
- मनरेगा में गड़बड़ी, रहली जनपद सीईओ सस्पेंड
मनरेगा में गड़बड़ी, रहली जनपद सीईओ सस्पेंड
सागर. जनपदपंचायत रहली में मनरेगा योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर सीईओ केके पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव को रहली जनपद में मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिस पर मंत्री ने स्वयं मनरेगा योजना की समीक्षा की और गड़बड़ी सही पाए जाने पर पंचायत सचिव भोपाल संजीव झा को सीईओ पांडे को निलंबित करने के निर्देश दिए।
सचिव झा ने शनिवार को जनपद सीईओ पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। मंत्री भार्गव ने बताया कि प्रदेश में मनरेगा में बेहतर कामकाज हुआ है, जिससे केंद्र की सराहना मिली है। इसमें गड़बड़ी हो इसका ख्याल अधिकारी-कर्मचारी रखें तथा योजना के और बेहतर परिणाम लाएं।
जिला पंचायत सागर के सीईओ व्हीएस रावत ने बताया कि राशि होने के बावजूद रहली जनपद सीईओ की ओर से मनरेगा योजना के भुगतान में देरी की गई।