दूसरे चरण के मतों की गिनती आज और कल
पंचायतआम चुनाव के दूसरे चरण के मतों की गिनती 8 और 9 फरवरी को राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़ और सागर (जैसीनगर ) में होगी। 8 फरवरी को चार विकासखंडों के जनपद सदस्य और जिला सदस्य के अभ्यर्थियों के मतों की गिनती ईवीएम से की जाएगी। 9 फरवरी को चारों विकासखंडों के पंच सरपंच पद के अभ्यर्थियों के मतों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने अपर कलेक्टर संदीप माकिन को जनपद पंचायत राहतगढ़ में नियुक्त किया है इसके अलावा 13 राजस्व अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कहां-कहां होगी मतगणना
जनपदमतगणना स्थल
राहतगढ़ शासकीय. महाविद्यालय राहतगढ़
खुरई शास. पाॅलिटेक्निक काॅलेज खुरई
शाहगढ़ शास. उत्कृष्ट उमावि शाहगढ़
जैसीनगर कला, वाणिज्य महाविद्यालय सागर