सुबह बादल, दिन में धूप, ठंडी हवाएं चलीं
शनिवार को सुबह हल्के बादल छाए हुए थे। इसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही। ठंडी हवाएं चलीं। इससे दिन में ठंड का अहसास हुआ। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं आया है। दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम तापमान, सामान्य ही रहा। उत्तर दिशा से ठंडी हवा रही है। इससे रात में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा चलेंगी। इस कारण तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कुछ अधिक था। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली। रात में आसमान में बादल घिर आए और रात 11 बजे बूंदाबांदी भी हुई। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक किसानों को चिंता में डालने वाली है। अभी तक मौसम अनुकूल होने से इस बार जोरदार फसल आई है।
लेकिन अब मौसम बिगड़ने से फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है।