रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त
रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त
क्राइम रिपोर्टर | सागर
लिधोरा के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव की पहचान कर ली गई है। युवती के परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। युवती की शिनाख्त केशवगंज निवासी इसरार की बेटी आयशा के रूप में की गई है। उसका शव 5 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।