- Hindi News
- स्वाइन फ्लू के बारे में नहीं जानते कॉल सेंटर वाले
स्वाइन फ्लू के बारे में नहीं जानते कॉल सेंटर वाले
{कॉल सेंटर के अप्रशिक्षित कर्मचारी स्वाइन फ्लू की जानकारी देने में असमर्थ
हैल्थरिपाेर्टर | सागर
जिला मुख्यालयों पर बनाए गए स्वाइन फ्लू कॉल सेंटर हेल्प लाइन नंबरों पर फोन लगाने वालों को खास मदद नहीं मिल सकेगी। कारण शासन ने जननी सुरक्षा योजना के कॉल सेंटर को ही स्वाइन फ्लू के कॉल सेंटर बना दिया है। यहां मौजूद कर्मचारी स्वाइन फ्लू के मामले में तकनीकी रूप से अप्रशिक्षित हैं।
लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ने 5 फरवरी 2015 को स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी के लिए सभी 50 जिलों में कॉल सेंटर हेल्प लाइन नंबर जारी किए। सभी जिला अस्पतालों में संचालित जननी सुरक्षा योजना के कॉल सेंटर के लैंड लाइन फोन नंबर 07582- 236470 तथा 9301110108 मोबाइल नंबर को स्वाइन फ्लू हेल्प लाइन नंबर बनाया गया है।
कर्मचारियाेंको नहीं जानकारी
कॉलसेंटर में मौजूद कर्मचारी तो स्वाइन फ्लू के बारे में कोई तकनीकी जानकारी रखते हैं और ही उन्हें इस मामले में प्रशिक्षण दिया गया है। इस कारण कॉल सेंटर पर फोन लगाने वालों को स्वाइन फ्लू से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
प्रशिक्षित कर्मचारी की क्या जरूरत
Ãस्वास्थ्यहेल्प लाइन सेंटर जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. आरडी नन्हौरिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू हेल्प लाइन को जननी हेल्प लाइन से जोड़ा गया है। यहां स्वाइन फ्लू, जननी वाहन के अलावा स्वास्थ्य योजना अस्पताल में उपलब्ध सुविधा की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की कोई जरूरत नहीं है। गंभीर मरीज मिलने पर 108 वाहन सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
हमतकनीकी जानकारी कैसे दे पाएंगे
Ãजिला स्तरीय कॉल सेंटर के प्रभारी डॉ. एनके सैनी का कहना है कि हेल्प लाइन प्रभारी मुझे बनाया गया है। यह सही है कि स्वाइन फ्लू से संबंधित तकनीकी जानकारी हेल्प लाइन से नहीं मिल सकेगी। जिला अस्पताल और जिले में स्वाइन फ्लू सहित अन्य गंभीर बीमारी के मरीजों का डाटा एकत्रित कर भोपाल भेजने का काम मेरा रहेगा। मरीज को अस्पताल ही अाना होगा। यही पर उन्हें जांच इलाज मिलेगा।
इन नंबरों से मिल सकती है मदद
डॉ.एजी विनचुनकर- सीएमएचआे - 07582-264390, 9425167923
डॉ.वीके रावत- नोडल अधिकारी, आईडीएसपी - 07582-226750, 9406556822 डॉ. एनके सैनी- हेल्प लाइन सेंटर प्रभारी- 07582-221793, 9981305453
डॉ. महेंद्र पिपरोलिया- एपिडिमियोलॉजिस्ट- 07582-226750, 7869038718
जिला स्वास्थ हेल्प लाइन, सागर- 07582-236470, 236608, 9301110108