- Hindi News
- छात्रा को परेशान करने वाले युवक पर एफआईआर
छात्रा को परेशान करने वाले युवक पर एफआईआर
भास्कर फाॅलोअप
मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में बंडा पुलिस ने मनचले युवक सुनील के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार हितौना पटकुई गांव में युवक पिछले एक साल से रामदीन चढ़ार की बेटी अंजना को परेशान कर रहा था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।