पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन बाइक चोरांे से सात गाड़ियां बरामद की गईं

तीन बाइक चोरांे से सात गाड़ियां बरामद की गईं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंट पुलिस ने टीम गठित कर की कार्रवाई

क्राइमरिपोर्टर | सागर

कैंट पुलिस ने 3 बाइक चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से 7 बाइक बरामद की हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने कैंट थानांतर्गत गांधी मुहाल निवासी सीतेश पटेल, देवकुमार कुशवाहा तथा बाछलोन निवासी मनोहरलाल रजक को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 6 बाइक एक जुपिटर टू-व्हीलर बरामद किया। वाहनों की कीमत 2 लाख 42 हजार रुपए बताई जा रही है। टीम में कृपाल सिंह, हरदास तिवारी, मुकेश, भोला यादव, राजपाल सिंह, बीडी नामदेव, ब्रजेश, अमित चौबे, शरद तिवारी, अमित पटेल, अखिलेश शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सागर . बाइकके साथ कैंंट थाने में चोर गिरोह के सदस्य।