पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनेरादेव में एनएसएस का विशेष शिविर शुरू

कनेरादेव में एनएसएस का विशेष शिविर शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सीलेंस गर्ल्स काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कनेरादेव में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को सरस्वती वंदना, दीप प्रज्जवलन के बाद मुख्य अतिथि स्वामी अनुपम ने किया।

इस मौके पर उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डाॅ. सीडी आठ्या, प्राचार्य डाॅ. अर्चना वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अंजना चतुर्वेदी, डाॅ. सुनीता त्रिपाठी, डाॅ. प्रतिभा खरे, और डाॅ.भावना यादव मौजूद थीं। यह शिविर गांव को स्वच्छ बनाने के प्रोजेक्ट पर आधारित है। वक्ताओं ने कहा ऐसे कार्यक्रमों से व्यक्तित्व का विकास होगा छात्राओं में मिलजुलकर काम करने की भावना विकसित होगी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कंचन पांडे ने किया।