लघुवेतन कर्मचारी संघ ने धरना दिया
पीलीकोठी से कलेक्टोरेट तक निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
सिटीरिपोर्टर . सागर
लघुवेतनकर्मचारी संघ की जिला इकाई ने कर्मचारियों से जुड़ी नौ मांगों को लेकर शनिवार को पीली कोठी के सामने धरना दिया। इसके बाद रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष चूरामन रैकवार के नेतृत्व में यह धरना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों को उपप्रांताध्यक्ष पवन मिश्र, संभागीय अध्यक्ष मुन्ना लाल सेन, कार्यकारी अध्यक्ष थान सिंह मंडल ने संबोधित किया। वहीं लोनिवि के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कार्यपालन यंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया। इस पर उन्होंने एक माह के भीतर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया।
धरना स्थल पर तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के संयोजक जीपी शांडिल्य, अध्यक्ष हरिओम पांडे, बीबी उपाध्याय, हरि नारायण, राकेश द्विवेदी, महेश गोस्वामी, दिनेश राठौर, वंदना मशराम, ऊषा रैकवार, संतोष यादव, विनोद महंत आदि मौजूद थे।