पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मथुराप्रसाद दुबे का निधन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मथुराप्रसाद दुबे का निधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी और समाजसेवी मथुराप्रसाद दुबे (95) का शनिवार रात निधन हो गया। अस्वस्थ होने के कारण उन्हें शनिवार शाम ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मथुराप्रसाद दुबे अविवाहित थे और वे गुजराती बाजार स्थित गेड़ाजी धर्मशाला के एक कमरे में रहकर सादा जीवन व्यतीत कर रहे थे। गृहस्थ संत पं देव-प्रभाकर शास्त्री के शिष्य उन्हें चंदन वाले दादाजी के नाम से पुकारते थे। स्व. मथुराप्रसाद दुबे की अंतिम यात्रा रविवार सुबह 10 बजे उनके भांजे रामेश्वर प्रसाद तिवारी रम्मू के परकोटा स्थित निवास से निकलेगी एवं नरयावली नाका मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।