क्रिकेट: सागर बना अंडर-14 चैम्पियन
फाइनल मुकाबले में टीकमगढ़ को 100 रनों से हराया
खेलसंवाददाता . सागर
सागरडिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मेेें सागर की टीम ने टीकमगढ़ को 100 रनों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। शनिवार को सुबह टीकमगढ़ की टीम ने अपने कल के स्कोर 57 रन 5 विकेट से आगे खेलना शुरू किया और पूरी की पूरी टीम 136 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें गौरव परिहार ने सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया और अर्पित खरे ने 22 रन बनाए। सागर की आेर से फरहान खान और मनीष लोधी ने 3-3 विकेट झटके। मनीष ने लगातार 3 बालों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक बनाई। इस प्रकार सागर की टीम को पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सागर की टीम ने 8 विकेट पर 145 रन बना कर पारी घोषित की। इसमें हर्षित दीक्षित ने सर्वाधिक 44 रन ऋषि नेगी ने 33 रन तथा मोहित लखेरा ने 25 रनों का योगदान दिया। टीकमगढ़ की अोर से अर्पित जैन और अर्पित खरे ने 2- 2 विकेट लिए। इस प्रकार टीकमगढ़ टीम को जीत के लिए 31 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य मिला। टीकमगढ़ की पूरी टीम 26 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई। टीकमगढ़ के लिए प्रहलाद राजपूत ने सर्वाधिक 81 रन और सुयश विश्वकर्मा ने 13 रनों का योगदान दिया। सागर की ओर से एक बार फिर मनीष लोधी ने 5 और फरहान खान ने 4 विकेट लेकर पूरी टीम को पवेलियन वापस भेजा। पहली पारी में नाबाद 102 रनों की पारी खेलने वाले सागर के ऋषि नेगी को मैन आफ मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 246 रन बनाने वाले मोहित लखेरा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा 19 विकेट 75 रन बनाने वाले मनीष लोधी को सर्व श्रेष्ठ गेंदबाज एवं आलराउंडर का पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह सागर डिवीजन के अध्यक्ष प्रदीप लारिया, सचिव फारुख खान, एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. केएस पित्रे, महमूद खान, आईएम भाटिया, एचएस आदिल, विनय शुक्ला पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, नजमी खान आदि मौजूद थे।