पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नेता डॉ. प्रमोद चौकसे का निधन

भाजपा नेता डॉ. प्रमोद चौकसे का निधन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | भाजपा नेता डॉ. प्रमोद चौकसे का मंगलवार देरशाम निधन हो गया। वे 58 साल के थे। उनके परिजन गोल्डी चौकसे ने बताया कि डॉ. चौकसे को रात करीब 8 बजे के आसपास सीने में दर्द उठा। उन्हें तत्काल पास ही गणेश नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। डॉ. चौकसे अपने पीछे प|ी वीणा चौकसे व युवा पुत्र-पुत्री छोड़ गए हैं। श्रीमती चौकसे कैंट बोर्ड में वार्ड क्रमांक एक से पार्षद हैं। गोल्डी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा कैंट थाने के पास निज निवास से सुबह 11 बजे कपुरिया श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।

दिन में कैंट ऑफिस में मौजूद रहे : स्व. चौकसे की हालत पूरे दिन सामान्य थी। वे अपनी धर्मप|ी वीणा चौकसे के साथ कैंट की बैठक में शामिल होने भी गए थे। प|ी के बैठक में शामिल होने के कारण वे कम्पाउंड ऑफिस के स्टाफ व अन्य कारणों से ऑफिस आए परिचितों से चर्चा करते देखे गए। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही डॉ. चौकसे को सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने कैंट बोर्ड में अपना प्रतिनिधि बनाया था। डॉ. चौकसे 90 के दशक मेें कैंट से पार्षद रहे। उनकी छवि एक तेजतर्रार लेकिन मिलनसार व जमीनी प्रतिनिधि की रही है। उन्हें कैंट नियम-अधिनियमों का बड़ा जानकार भी माना जाता था।

डॉ. प्रमोद चौकसे

खबरें और भी हैं...