पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोर्ट केस की पेशी पर आए डीएमई ने ली अफसरों की बैठक

कोर्ट केस की पेशी पर आए डीएमई ने ली अफसरों की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन ऑफिस में मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के डायरेक्टर डॉ. जीएस पटेल ने अफसरों की बैठक ली। शाम करीब 5 बजे कॉलेज पहुंचे डीएमई ने करीब एक घंटे तक अफसरों को एमसीआई की टीम के निरीक्षण की तैयारियों के विषय में निर्देश दिए। शाम करीब 6 बजे तक चली बैठक में डॉ. पटेल ने कहा कि एमसीआई की टीम कभी भी कॉलेज के निरीक्षण पर आ सकती है। इस लिहाज से सभी लोग तैयार रहें। एमसीआई की पिछली निरीक्षण रिपोर्टों के आधार पर जो भी कमियां बाकी रह गई हैं। उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। स्टाफ की छुट्टियों के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएं। बैठक में डीन डॉ. जेएन सोनी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएस वर्मा, सहायक अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह सहित अन्य डॉक्टर और स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...