पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तरीय विधिक सेमिनार 13 को

राज्य स्तरीय विधिक सेमिनार 13 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | राज्य अधिवक्ता परिषद् एवं जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय विधिक सेमिनार 13 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से डॉ हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती हाॅल में होगा। सेमिनार का विषय न्याय प्रक्रिया को सशक्त करने का उपाय होगा।

मुख्य अतिथि मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधिपति अजय मानिकराव खानविलकर, अध्यक्षता मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के गंगा प्रसाद तिवारी, विशिष्ट अतिथि मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के पोर्टफोलियो जज एसके सेठ, डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आरपी तिवारी, राज्य अधिवक्ता परिषद मप्र जबलपुर के उपाध्यक्ष दिनेश नारायण पाठक, राज्य अधिवक्ता परिषद मप्र जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेश पांडे, राज्य अधिवक्ता परिषद मप्र जबलपुर की कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष रश्मि ऋतु जैन, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लखनलाल राठौर आदि मौज्ूद रहेंगे। यह जानकारी प्रसवार्ता में लखन लाल राठौर ने दी। इस अवसर पर शिवदयाल बडौन्या, अकील सिद्दीकी, सतीष चंद्र रावत, चंद्रप्रकाश पांडे, जितेन्द्र राठौर ने दी।

खबरें और भी हैं...