पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्ल्स कॉलेज की 65 छात्राओं ने औद्योगिक संस्थाएं देखीं

गर्ल्स कॉलेज की 65 छात्राओं ने औद्योगिक संस्थाएं देखीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कर उनके बारे में समझा। विभिन्न प्रकार की जानकारी हासिल की। इसमें कॅरिअर की संभावनाओं काे जाना। कॉलेज की 65 छात्राओं ने सिदगुवां औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों से जुडे 15 इंडस्ट्रीज का भ्रमण किया। स्वामी विवेकानंद रोजगार मार्गदर्शन के अंतर्गत प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. नीरा सहाय के निर्देशन में छात्राओं के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन हुआ। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. चंदा र|ाकर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अखिलेश पटैरिया द्वारा भ्रमण का शुभारंभ किया गया। भ्रमण की समन्वयक डाॅ. सुनीता सिंह व डाॅ. प्रतिमा खरे थीं। इसमें डाॅ. डीपी पटेल, भारती तिवारी एवं हुकुम रजक का विशेष सहयोग रहा।

सागर. औद्योगिक भ्रमण पर बस से जातीं कॉलेज की छात्राएं।

खबरें और भी हैं...