- Hindi News
- कैंट : जागरूकता रैली से बच्चों ने दिया सफाई का संदेश
कैंट : जागरूकता रैली से बच्चों ने दिया सफाई का संदेश
कैंट : जागरूकता रैली से बच्चों ने दिया सफाई का संदेश
सागर . स्वच्छभारत अभियान के तहत कैंट क्षेत्र की स्कूलों के बच्चों ने रैली निकाली। तख्तियों पर साफ-सफाई संबंधी स्लोगन लिखे हुए थे। कैंट बोर्ड सीईओ राहुल आनंद शर्मा खुद रैली में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। रैली में डीएनसीबी, न्यू कैंट, कजलीवन, स्वामी विवेकानंद, पुरानी सदर स्कूल के बच्चों के अलावा कैंट के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी आरके उपाध्याय, संदीप छाबड़ा सहित स्कूलों का स्टाफ अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।