पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेरहवीं करने वालों का सम्मान

तेरहवीं करने वालों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना| कुरीतियोंके विरुद्ध आवाज उठाने वाले कुर्मी समाज ने उन सभी लोगों का शुक्रवार को सम्मान किया जिन्होंने अपने परिवार के सदस्य की मृत्यु पर तेरहवीं नहीं कराई थी। कुर्मी समाज के प्रचार मंत्री सालिकराम कुर्मी ने बताया कि पूर्व विधायक दादा डालचंद की पुण्यतिथि पर तीन साल से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो जारी है।

इस वर्ष गौहर निवासी भगवान सिंह, प्रभुसिंह ठाकुर धनौरा, शैलेंद्र सिंह कुर्मी गौहर, विनोद कुमार कुर्मी बिसराई, रामसिंह विसराई, सत्येन्द्र गौहर, प्रहलाद सिंह वटयावदा, अशोक कुमार गौहर, आशीष कुमार ओड़ामल, शिवराज सिंह विसराई, ब्रजेश कुमार ओड़ामल, मेहरबान, रवि कुमार वटयावदा, अमित खुरई, राकेश रजाखेड़ी सागर, राकेश कुमार ढेमना, प्रवेश बारधा, सूरतसिंह किरारखेड़ी, दुर्गेश नरयावली, कृष्ण कुमार नरयावली तथा नाथूराम वेरी खुरई को सम्मानित किया गया है।

अग्रसेनजयंती मनाई

राहतगढ़|राघवजी मंदिर में अग्रवाल समाज ने महाराज अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन महाराज का पूजन किया। जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्य कार्यक्रम हुए जिसमें नगर के सभी अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए।