पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के टाइम टेबल जारी, पहले पर असमंजस बना

तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के टाइम-टेबल जारी, पहले पर असमंजस बना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा सेमेस्टर परीक्षा के टाइम-टेबल जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएससी होम साइंस के तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के साथ ही एटीकेटी परीक्षा का टाइम-टेबल भी जारी किया गया है। बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएससी होम साइंस के पहले एवं तीसरे सेमेस्टर न्यू पैटर्न के एटीकेटी परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी गई है। विभिन्न परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरु होकर 22 अप्रैल तक चलेंगी। इसकी संपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हालांकि कॉलेजों की संबद्धता का मामला उलझने के कारण विश्वविद्यालय ने अभी पहले सेमेस्टर की परीक्षा का टाइम-टेबल जारी नहीं किया है। जबकि पिछले माह हुई ईसी की आपातकालीन बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अंतरिम व्यवस्था के तहत विवि प्रशासन उन कॉलेजों की परीक्षाएं कराएगा, जिनकी संबद्धता के लिए हाईकोर्ट ने आदेश किए हैं। जानकारी के मुताबिक 32 कॉलेजों के करीब 25 हजार विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने छतरपुर विवि की परीक्षाओं का बहिष्कार किया था। अब विवि प्रशासन को इनका टाइम-टेबल जारी करना है, जो कि फिलहाल जारी नहीं किया गया है। इस प्रकार से परीक्षाओं का लेकर एक बार भी असमंजस की स्थिति बन गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिवाकर शर्मा ने बताया कि जब हमारे पास कुलसचिव द्वारा यह सूची आएगी कि कौन-कौन कॉलेज की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं कराना है, उसी के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...