पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानगिर : यहां दिन में तीन रूपों में दर्शन देती हैं मां

रानगिर : यहां दिन में तीन रूपों में दर्शन देती हैं मां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | सागरसे 45 किलोमीटर दूर रानगिर स्थित मंदिर में विराजमान मां हरसिद्धी दिन में भक्तों को तीन रूप में दर्शन देती हैं। मंदिर के पुजारी संतोष पंडा ने बताया कि सुबह 5 से 9 बजे तक मां कन्या, सुबह 9 से दोपहर 3 तक युवा अवस्था और दोपहर 3 बजे के बाद मां वृद्धा के रूप में दर्शन देती हैं। मां यह रूप स्वयं बदलती हैं। मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। नवरात्र के दौरान रोजाना यहां सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अष्टमी और नवमी पर संख्या हजारों में पहुंच जाती है।

शहनाजअखबर के भजन आज: नवरात्रके दौरान बसंत बिहार कॉलोनी, शिवाजी वार्ड में नव दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को रात 8 बजे से भजन संध्या होगी। गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इतवारी टौरी में नवयुवक काली कमेटी द्वारा स्थापित झांकी स्थल पर रात 8 बजे आरती होगी। सदर मुहाल-3 में बालक काली समिति द्वारा स्थापित झांकी स्थल पर रात 8 बजे आरती होगी।

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्मं चंद्रघंण्टेति विश्रुता।