- Hindi News
- राशि दे सरकार रही है, खर्च करने में झिझक क्यों
राशि दे सरकार रही है, खर्च करने में झिझक क्यों
प्रत्येक डॉक्टर द्वारा की गई महिला नसबंदी का ब्यौरा दें
सरकारस्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और विकास के लिए भरपूर राशि दे रही है। इसके बावजूद आप उसे खर्च करना नहीं चाह रहे हैं। आप लोगों को यश तो खूब मिल जाएगा। कुछ काम ऐसे भी कीजिए कि आपको दुआएं भी मिलें। यह बात कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की वित्तीय समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स और उनके लेखा प्रबंधकों से कही।
डेंगूऔर मलेरिया में इतना पैसा है खर्च क्यों नहीं कर रहे
कलेक्टरने कहा कि डेंगू और मलेरिया जैसी वायरल बीमारियों की कंट्रोलिंग के लिए सरकार अच्छी खासी रकम दे रही है। खर्च के नाम पर स्थित जीरो है। ऐसा क्यों हो रहा है जबकि इस समय जिले के कुछ हिस्सों में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप है। जवाब में वेक्टर बर्न डिजीज कंसल्टेंट रुचि सिलाकारी ने मौन साध लिया। इसके उलट वह किसी अन्य मद में प्रोत्साहन राशि नहीं होने की बात करने लगी। कलेक्टर ने उनसे कहा कि बात घुमाने की बजाए जानकारी दें। अगर नहीं है तो अगली बार लेकर आएं। जवाब में सिलाकारी ने कहा कि इस समय मेरे पास जानकारी नहीं है।