अब अगरा गांव में मिला डेंगू का मरीज
जिलेमें लगातार डेंगू के मरीज सामने रहे हैं। अब जैसीनगर ब्लॉक के अगरा गांव में डेंगू का मरीज मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगरा गांव निवासी 22 साल के चित्तर सिंह को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संदेह के आधार पर पहले उसका रैपिड कार्ड से टेस्ट कराया गया। इसमें डेंगू पॉजिटिव आया था। डेंगू की पुष्टि के लिए गत दिवस जिला अस्पताल में मैक एलाइजा किट से जांच कराई गई। इसमें भी डेंगू पॉजिटिव निकला है। चित्तर को अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
स्टेटकंसल्टेंट जैसीनगर पहुंचे
जैसीनगरब्लॉकके अगरा में डेंगू के मरीज की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य संचालनालय के स्टेट कंसल्टेंट डॉ. जेसी पॉलीवाल एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एनके सैनी अगरा गांव पहुंचे। यहां पर अधिकारियों की देखरेख में लार्वा सर्वे कराया गया। इस दौरान गांव में अमूमन हर दूसरे घर में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने की खबर है।
देवरीसहित सात ब्लॉकों में डेंगू : 8जुलाई को देवरी के सर्रा गांव में डेंगू से युवक की मौत का पहला मामला सामने आया था। एक-एक कर करीब सात ब्लॉकों सागर, देवरी, केसली, राहतगढ़, मालथौन, खुरई, जैसीनगर तथा नरयावली में अब तक करीब एक सैकड़ा डेंगू के पॉजिटिव मरीज सामने चुके हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन जिले में डेंगू का नया मरीज सामने रहा है।
स्थितिनियंत्रण में है
Ãजैसीनगरके अगरा गांव में एक युवक को डेंगू पॉजिटिव निकला है। गांव में लार्वा सर्वे कराया गया है। लार्वा मिला है। इसे नष्ट कराकर पायरेथ्रिम कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। -डॉ. एनके सैनी, जिलामलेरिया अधिकारी
नगर संवाददाता | सागर

जैसी