पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शोधपत्र अवार्ड

सागर के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शोधपत्र अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर ¿इंस्टीट्यूटऑफ रिसर्च एंड जनरल्स द्वारा सागर के 4 विद्यार्थियों को उनके शोध पत्र के लिए उत्कृष्ट शोध पत्र का अवार्ड दिया गया है। संस्था द्वारा विशाखापट्टनम में संपूर्ण भारत से प्राप्त प्रविष्टियों में से मानक के आधार पर 10 शोध पत्रों को चुना गया। समिति द्वारा सागर से मेकेनिकल ब्रांच से बीई में अध्ययनरत छात्र सुयश कमल सोनी, विधिलेख गौतम, राजेंद्र विश्वकर्मा एवं राहुल जैन ने संयुक्त रूप से एक्जास्ट गैस एनर्जी हार्वेस्टर विषय पर शोध प्रस्तुत किया। वाहन से निकल रही गैस जो बर्बाद होती है, उसका कैसे उपयोग किया जाए विषय पर केंद्रित इस शोध पत्र के लिए इन शोधार्थियों को उत्कृष्ट शोध पत्र अवार्ड मिला।