पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल टैक्स मामले में फिलहाल नहीं निकला कोई हल

टोल-टैक्स मामले में फिलहाल नहीं निकला कोई हल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर ¿ एनएच26 पर चितौरा के पास स्थित टोल-नाके से गुजरने वाले लोकल के वाहनों को नवरात्र में रानगिर जाने के लिए टैक्स में छूट दिए जाने के मामले मे फिलहाल कोई हल नहीं निकल सका है। शुक्रवार को इस बारे में सुरखी विधायक श्रीमती पारुल साहू ने प्रभारी कमिश्नर योगेंद्र शर्मा से भेंट कर चर्चा की। शर्मा ने जिला प्रशासन, एनएचएआई एवं टोल ठेकेदार की संयुक्त बैठक कर मामले का कोई हल निकाल लेने का मशविरा दिया। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों को निर्देश भी दिए। विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि एनएचएआई को 40 किलोमीटर पर टोल नाके के अपने ही बनाए नियम का पालन करवाना चाहिए। इससे टोल टैक्स में कुछ कमी आएगी तो जनता को स्थाई राहत मिलेगी क्योंकि कम दूरी के लिए भी 95 रुपए टैक्स लेना नाजायज है। कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले का अभी कोई हल नहीं निकला है लेकिन प्रयास जारी है। गुरुवार को नवरात्र में रानगिर के लिए लोकल के वाहनों को टोल-टैक्स में छूट दिए की मांग को लेकर विधायक श्रीमती साहू ने धरना प्रदर्शन किया था।