पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचीन देवी मंदिर के लिए रास्ता खोलने की मांग

प्राचीन देवी मंदिर के लिए रास्ता खोलने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | शिवाजीवार्ड स्थित गुलाब कॉलोनी के निवासियों ने प्राचीन देवी मंदिर जाने के लिए कलेक्टर से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवाल में गेट लगवाए जाने की मांग की है। वार्ड वासियों ने कलेक्टर को बताया कॉलेज प्रबंधन ने मंदिर तक पहुंचने का रास्ता 20 दिन पहले बाउंड्रीवाल का निर्माण कराकर बंद किया है। इससे श्रद्धालुजनों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। श्रृद्धालुओं को इन दिनों मंदिर पहुंचने के लिए एक किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। वार्डवासियों का कहना है कि वे गेट पर खर्च होने वाली राशि भुगतान करने के लिए भी तैयार हैं।