- Hindi News
- सांसद यादव 2 अक्टूबर को स्टेशन पर करेंगे सफाई
सांसद यादव 2 अक्टूबर को स्टेशन पर करेंगे सफाई
सागर | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के आव्हान पर 2 अक्टूबर को सागर के सांसद लक्ष्मीनारायण यादव स्टेशन पर सफाई करेंगे। स्वच्छ समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने स्वयं प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर को सफाई करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के लिए सागर संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। सागर या इसके अंतर्गत किसी एक स्टेशन पर स्वयं एवं बाकी स्टेशनों पर भाजपा कार्यकर्ता सफाई कार्य को अंजाम देंगे।