पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 सितंबर से लगेंगे किसान मेले

25 सितंबर से लगेंगे किसान मेले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमहेल्प लाइन पीजी सेल 2013 की पेडिंग शिकायतों का निराकरण तत्काल करे यह निर्देश सोमवार को स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टी.एल.बैठक में कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की प्रगति की जानकारी ली तथा रहली देवरी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोषण पुर्नवास केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं के संबंध में सीएमएचओ सागर के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अन्य ब्लाकों के सामुदायिक केन्द्रों में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकलांगता प्रमाणपत्र दिए जाने के संबंध बारे में पूछने पर सीएमएचओ ने बताया कि जिला कार्यालय के अलावा अभी बीना और खुरई ब्लाक कार्यालय में प्रमाणपत्र बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में अप्रैल से सितम्बर तक की गई खर्च आवंटन हुई राषि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में परिवाद समिति तथा महिला सेल गठित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिले भर में 25 सितम्बर से कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कृषक क्रांति रथ के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी जावेगी।