पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 ब्रांचों के अधिकारियों कर्मचारियों ने धरना दिया

13 ब्रांचों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने धरना दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | मध्यांचल ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन के आह्वान पर बुंदेलखंड सहित मध्यांचल क्षेत्र की 13 ब्रांचों के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पोद्दार कॉलोनी स्थित बैंक के हेड ऑफिस के बाहर धरना देकर जमकर प्रर्दशन किया। बैंक कर्मचारी प्रवर्तक बैंक के कर्मचारियों को देय वेतन, भत्ते एवं सुविधाएं मध्यांचल बैंक के कर्मचारियों को देनें की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं।
बैंक के प्रधान कार्यालय के अध्यक्ष के नाम सौंपे ज्ञापन में संघ ने कहा है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी अधिकारी कर्मचारी बैंक प्रबंधन द्वारा आयोजित सभी बैठकों आयोजनों का बहिष्कार करेंगे। बैंक प्रबंधन के वांछित पत्रकों, रिटर्नस, जानकारियों को प्रेषित करना, उपलब्ध कराना, लेखाबंदी कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
4 अक्टूबर से क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन, 3 एवं 5 नवंबर को सांकेतिक हड़ताल तथा 24 नवंबर से अनिश्चित कॉलीन हड़ताल करेंगे। सोमवार को आयोजित धरने में मध्यांचल ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन के महामंत्री दिनेश सिंह दुबे, मुरारी लाल गुप्ता, नसीम सिद्दीकी, किशन पाठक, ऋषभ पाठक, कैशियर बसंत कुमार चौरसिया सहित 13 जिलों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

सागर. मध्यांचल ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।