- Hindi News
- पदमाकर थाना और पुलिस लाइन के लिए भवन की मंजूरी
पदमाकर थाना और पुलिस लाइन के लिए भवन की मंजूरी
पदमाकर थाना और पुलिस लाइन के लिए भवन की मंजूरी
सागर | पुलिसविभाग में नवीन भवनों के निर्माण के लिए शासन से मंजूरी दे दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आईजी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पदमाकर नगर, भानगढ़ थाना भवन एवं नई बस्ती पुलिस चौकी बीना के अलावा पुलिस लाइन सागर के लिए नए भवन स्वीकृत किए गए हैं। सीहोरा, हीरापुर पुलिस चौकी एवं महाराजपुर में थाने के लिए भी भवन मंजूर किए गए हैं। दमोह जिले के थाना हिंडोरिया, रजपुरा, चौकी मुराछ और चौरइया में भवन बनाए जाएंगे। छतरपुर जिले के ईशानगर सरवई, गौरिहार एवं यातायात थाना के लिए भी भवन का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि अभी मंजूरी नहीं मिली है। टीकमगढ़ जिले में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय के लिए भवन की स्वीकृति दी गई है। आईजी ने बताया कि संभाग में अन्य भवन भी स्वीकृत स्वीकृत किए गए हैं।