- Hindi News
- आपत्तियों के निराकरण के बिना मतदाता सूची के प्रकाशन का आरोप
आपत्तियों के निराकरण के बिना मतदाता सूची के प्रकाशन का आरोप
सागर | कैंटके सदर निवासी मनु भाई त्रिपाठी ने कैंट के अधिकारियों पर आपत्तियों के निराकरण के बिना मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली को भेजे पत्र में उन्होंने बताया कि कैंट में एक के बाद एक गड़बडिय़ों हो रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब कैंट प्रशासन ने मतदाता सूची के प्रकाशन के पहले अापत्तियों की सुनवाई नहीं की। यह चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का खुला उल्लंघन है। जनसंख्या के मान से 86 प्रतिशत मतदाता बताए गए हैं। क्षेत्रीय संतुलन मतदाताओं के संतुलन की अनदेखी कर मनमाने ढंग से वार्डों में मतदाताओं की संख्या अनुपातहीन तरीके से बढ़ा दी गई। कुछ बंगलों में फर्जी नाम जोड़े गए हैं। त्रिपाठी ने अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरमीत सिंह चटवाल, सीईओ राहुल आनंद शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।