पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल कटौती के अलावा एस्सेल की ढेरों शिकायतें

बिल कटौती के अलावा एस्सेल की ढेरों शिकायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलोनी के ऊपर से 33केवी लाइन बिछाने का विरोध

Ãहमें बिजली लाइनों के सुरक्षा मानक और नियम पता है। लाइन सड़क किनारे नए खंभे लगाकर डाली जा रही है। नियमानुसार ही काम हो रहा है। केवल कुछ लोग इस काम में आपत्ति ले रहे हैं। लाइन नहीं डालेंगे तो लोगों को बिजली कैसे मिलेगी। -जीपी सिंह, अधीक्षणअभियंता

सागर. उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के पदमाकर नगर कॉलोनी से बिजली विभाग द्वारा 33केवी की नई बिजली लाइन बिछाने का स्थानीय रहवासी विरोध कर रहे हैं। कॉलोनी वासियों ने इसे असुरक्षित बताते हुए परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप लारिया सहित आईजी, कमिश्नर, चीफ इंजीनियर, सिटी मजिस्ट्रेट, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री को शिकायत दी है। पदमाकर नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कॉलोनी से डाली जा रही 33 केवी लाइन पर सख्त एतराज जताते हुए कहा है कि इसे हाउसिंग बोर्ड की बिना अनुमति के डाला जा रहा है। यहां पर सरकारी कार्यालय, स्कूल, ऊंचाई वाले भवन होने तथा वाहनों की आवाजाही होती रहती है। हाइटेंशन लाइन से कभी भी हादसा हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष शर्मा, रमेश सोनी, आरआर गुप्ता, रमेश यादव, डॉ. आरके गर्ग, डॉ. जीएस चौबे, मोहन चतुर्वेदी, सुनील जैन, डॉ. कमला ठाकुर, सत्येंद्र दुबे, डॉ. हर्ष मिश्रा, जागेश्वर खरे, मोहन पटेल आदि शामिल हैं।

नगर संवाददाता | सागर

सर,देखिए कितने भारी-भरकम बिल रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी जबरन मीटर बदल रहे हैं। जब हमारे मीटर सही हैं तो बदलने की क्या जरूरत। कुछ इसी तरह की शिकायतें लेकर दर्जनों लोग सोमवार को पावर हाउस स्थित उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे। विद्युत शिकायत निवारण फोरम जबलपुर के अध्यक्ष एके कुलश्रेष्ठ सदस्य बी कुमार की उपस्थिति में सोमवार को एस्सेल के पावर हाउस स्थित कार्यालय परिसर में सोमवार को दोपहर 2 बजे से शिविर लगाकर शहर के उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 83 लोगों बिजली बिल, ज्यादा बिल, गलत रीडिंग, जबरन मीटर बदलने, आंकलित खपत, मीटर तेज चलने, मीटर में गड़बड़ी, बिजली चोरी के बनाए गए प्रकरणों की शिकायत लेकर फोरम के सामने पहुंचे। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेकर बिजली विभाग एस्सेल के अधिकारियों को उचित निराकरण के लिए सौंपी। शिविर में बिजली विभाग के एसई ज