- Hindi News
- फुटकर फल विक्रेताओं ने कलेक्टर को बताईं समस्या
फुटकर फल विक्रेताओं ने कलेक्टर को बताईं समस्या
जिलाफुटकर फल विक्रेता हाथ ठेला संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भेंट की और अपनी व्यथा बताई। सोमवार को वे कलेक्टर से भी मिले, जिन्होंने उन्हें उचित विस्थापन का आश्वासन दिया। अध्यक्ष विजय कुमार खटीक ने मंत्री को बताया कि 9 माह से कारोबार ठप पड़ा है। पुरानी सब्जी मंडी कबाड़खाने के पास हम लोगों को बैठने के लिए जगह दी गई है, लेकिन कीचड़ और गंदगी के कारण ऐसा संभव नहीं है। सब्जी मंडी में प्लेटफॉर्म तथा टीनशेड की व्यवस्था होने के बाद हम लोग बैठेंगे। मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर से मिलने की सलाह दी। प्रतिनिधि मंडल ने सागर पहुंचकर सोमवार को कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने शीघ्र व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का कहना है कि लंबे समय से कारोबार ठप रहने से परिवार में आर्थिक दिक्कतें बढ़ गई हैं।
व्यवस्था बनाने की मांग