पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल संप्रेक्षण गृह से भागा एक किशोर लौटा

बाल संप्रेक्षण गृह से भागा एक किशोर लौटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसंवाददाता | सागर

तिलीगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से भागे तीन किशोरों में से एक लौट आया है। उसके साथ गए दो अन्य किशोर अभी भी पकड़ से बाहर हैं। संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों के अनुसार लौटकर आया किशोर पिछले दिनोें अपने परिजन के साथ कोर्ट में पेश हुआ था। उसे दोबारा संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। इस किशोर के विरुद्ध लैंगिक अपराध में न्यायलयीन विचारण चल रहा है।

1सितंबर को छत से कूदकर भागे थे तीनों किशोर : संप्रेक्षणगृह से 1 सितंबर को सुबह करीब 7.30 बजे तीन किशोर भाग गए थे। यह टेबल के ऊपर कुर्सी रखकर छत पर चढ़े थे। भागने वाले अन्य दो किशोर में से एक पर चोरी दूसरे पर किसी अन्य अपराध में विचारण चल रहा है। भागने वाले यह तीनों किशोर पथरिया दमोह, सागर एवं भोपाल के रहने वाले हैं।

पिटनेके डर से लौट आया : सूत्रोंका कहना है कि लौटने वाला किशोर इस बात से डर गया था कि उसने जिस व्यक्ति के खिलाफ अपराध किया है, उसके परिजन उसके साथ कहीं मारपीट कर दें। हालांकि अधिकारियों ने ऐसी किसी वजह से इनकार किया है।

भागनेपर कोई सजा नहीं: संप्रेक्षणगृह के प्रभारी अधीक्षक योगेंद्र बनेरिया के अनुसार यहां से भागने पर किसी भी किशोर को सजा देने का प्रावधान नहीं है। इसलिए लौटकर आए इस किशोर के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी। अन्य दो किशोरों में से एक बालिग साबित हुआ है, इसलिए उसके खिलाफ पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर सकती है।