प्रभारी कमिश्नर का सम्मान किया
प्रभारी कमिश्नर का सम्मान किया
सागर | नगरकी साहित्यक संस्थाओं ने रविवार को गौरमूर्ति स्थित सरस्वती वाचनालय में प्रभारी कमिश्नर योगेंद्र शर्मा का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुस्तकें भेंट कर सम्मान किया। शर्मा का रिटायरमेंट 30 सितंबर को है। इस मौके पर डॉ. मीना पिंपलापुरे, डॉ. सुरेश आचार्य, केके सिलाकारी, डॉ. एनपी शर्मा, सुशील तिवारी, डॉ. महेश तिवारी, निर्मल चंद जैन, राम शर्मा, अंजना चतुर्वेदी, उमाकांत विश्व, डीएन चौबे, उत्तमचंद अग्निहोत्री, डॉ. राम कुमार खंपरया, एश्वर्या दुबे उपस्थित थे। संचालन मणिकांत चौबे ने किया। आभार शुकदेव प्रसाद तिवारी ने जताया।